ऐसे लोगों को बिलकुल नहीं पीना चाहिए नींबू पानी, फायदे की जगह होगा नुकसान
Lemon Water aspect outcomes: नींबू पानी का सेवन वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन रोजाना इसके सेवन से सेहत को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं।
रोज नींबू पानी पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
हम में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करते हैं। यह बढ़ते वजन को कम करने से लेकर बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने तक में बहुत फायदेमंद होता है। नींबू के रस में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। नींबू पानी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज नींबू पानी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है (hazards of drinking lemon water daily)? जी हां, अगर आप जरूरत से ज्यादा नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन घातक साबित हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको किन लोगों को नींबू पानी नहीं पीना चाहिए और इसके नुकसानों के बारे में विस्तार बताएंगे।
एसिडिटी और अल्सर
नींबू पानी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन रोजाना ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से एसिडिटी या पेट में अल्सर की समस्या हो सकती है। दरअसल, यह हमारे पेट के पीएच लेवल को ज्यादा एसिडिक बना सकता है। इसके कारण आंतों की परत को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, सीने में जलन, उल्टी और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको एसिडिटी या अल्सर की परेशानी है, तो इसका सेवन न करें।
किडनी स्टोन
किडनी स्टोन की समस्या से ग्रसित लोगों को नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, नींबू के रस में सिट्रिक एसिड के साथ-साथ ऑक्सलेट होता है। यह किडनी स्टोन की परेशानी और ज्यादा बढ़ा सकता है। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी स्टोन की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कमजोर हड्डियां
रोज नींबू पानी का सेवन करने से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, नींबू पानी पीने से हड्डियों में जमा कैल्शियम पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। इसकी वजह से हड्डियां अंदर से कमजोर हो जाती हैं और खोखली पड़ने लगती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं, उन्हें नींबू पानी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
माइग्रेन
नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, इसमें टाइरामाइन नामक पदार्थ होता है, जो माइग्रेन को ट्रिगर करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। अगर आपको पहले से माइग्रेन की परेशानी है, तो नींबू पानी का सेवन करने से बचें।
मुंह में छाले
नींबू एसिडिक होता है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से मुंह में छालों की समस्या हो सकती है। कुछ शोधों में पाया गया है कि नींबू में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड मुंह के छालों को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से आपको दर्द और जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मुंह में छाले की समस्या होने पर नींबू पानी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
No Responses