घी के साथ मिलाकर खाएं त्रिफला चूर्ण, इन 8 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
Triphala Churna With Ghee Benefits: त्रिफला और घी का कॉम्बिनेशन कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है, जानें इसके सेवन का तरीका।
Triphala Churna With Ghee blessings: त्रिफला कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक बहुत प्रभावी उपचार है। आपने अक्सर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होने पर इसका सेवन करते जरूर देखा होगा। त्रिफला तीन अद्भुत जड़ी-बूटियों से बना एक प्राकृतिक मिश्रण हैं, जो सेहत के कई तरह से लाभकारी होता है। यह आंवला, बहेड़ा और हरड़ को मिलाकर तैयार किया जाता है। तीनों ही जड़ी-बूटियों के अपने अलग औषधीय गुण और स्वास्थ्य लाभ हैं। आमतौर पर हम देखते हैं, कि लोग गर्म पानी, शहद या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी घी में त्रिफला चूर्ण मिलाकर इसका सेवन किया है? क्या आप जानते हैं, अगर आप घी में मिलाकर इसका सेवन करें, तो यह आपको कई रोगों से बचाने और उनके उपचार में मदद कर सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! घी और त्रिफला का मिश्रण सेहत के लिए कैसे लाभकारी है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS Ayurveda) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
No responses yet