जैतून का तेल है कई समस्याओं का रामबाण घरेलू इलाज, जानें इस्तेमाल के 5 तरीके

जैतून का तेल है कई समस्याओं का रामबाण घरेलू इलाज, जानें इस्तेमाल के 5 तरीके

Olive oil home remedies: ऑलिव ऑयल स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, यह कई समस्याओं के लिए बहुत प्रभावी घरेलू उपाय है।

Olive oil home remedies: जैतून का तेल हम में से ज्यादातर लोगों के किचन का एक अहम हिस्सा है। खाना पकाने के लिए इसका प्रयोग बहुत फायदेमंद है, क्योंकि जैतून के तेल को दिल के लिए बहुत स्वस्थ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जैतून के तेल का प्रयोग कई घरेलू नुस्खों के तौर पर भी काफी किया जाता है। यहां तक कि कई समस्याएं दूर करने के लिए यह एक बहुत ही प्रभावी उपाय है। इसका कई प्राकृतिक औषधियों में भी प्रयोग किया जाता है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, साथ ही यह हेल्दी फैट्स से भी भरपूर होता है। इसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे आप कई समस्याओं के उपचार में प्रयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको जैतून के तेल 5 घरेलू नुस्खे (Olive Oil Home Remedies) बता रहे हैं, जो कुछ समस्याओं में बहुत लाभकारी हैं।

जैतून के तेल के घरेलू नुस्खे- Olive Oil Home Remedies

1. त्वचा की समस्याएं करे दूर

अगर आप जैतून के तेल का प्रयोग शरीर और चेहरे की त्वचा की मालिश के लिए करते हैं, तो यह ड्राई स्किन, कील-मुंहासे और दाग-धब्बे आदि दूर करने में मदद करता है। खासकर ठंड के मौसम में शुष्क त्वचा की समस्या से बचाव में यह बहुत लाभकारी है।

2. बालों की समस्याएं दूर होती हैं

बालों की कई समस्याएं जैसे बालों का झड़ना रोकने, ड्राई और फ्रिजी हेयर, सफेद बाल साथ ही डैंड्रफ आदि समस्याओं को दूर करने में जैतून का तेल बहुत लाभकारी है। आप जैतून के तेल से बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश कर सकते हैं, इसके अलावा अपने हेयर मास्क आदि में भी जैतून का तेल मिलाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं।

3. मुंह को रखे स्वस्थ

अगर आप जैतून के तेल का प्रयोग ऑयल पुल्लिंग के लिए करते हैं, तो इससे कई फायदे मिलते हैं। यह आपके मसूड़े और दांतों को मजबूत बनाता है। मसूड़ों की सूजन और उनसे खून निकलने की समस्या भी दूर होती है। यह मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है और कैविटी से बचाता है। आप जैतून के तेल में नमक मिलाकर भी दांतों और मसूड़ों की मालिश कर सकते हैं, इससे भी बहुत फायदा मिलेगा।

4. दर्द में दिलाता है आराम

छोटी-मोटी चोट, मोच, सूजन आदि के दर्द को दूर करने के लिए भी जैतून के तेल का प्रयोग बहुत प्रभावी है। इसमें फेनोलिक यौगिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे यह सूजन से लड़ने में बहुत प्रभावी है और दर्द से राहत प्रदान करता है। इसके लिए आप जैतून के तेल को गर्म करके इसे दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाकर मालिश कर सकते हैं। आप तेल में हल्दी या लहसुन भी गर्म कर सकते हैं, इससे मालिश करने से भी बहुत फायदा मिलता है।

5. जलन शांत करता है

त्वचा की जलन को शांत करने में जैतून का तेल बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा की बाहरी और आंतरिक जलन से राहत प्रदान करता है। अगर आप जले हुए हिस्से पर सरसों के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे जलन जल्द शांत करने में मदद मिलती है।

Categories:

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories