पेशाब में बदबू और झाग आने पर अपनाएं ये घरेलू उपचार, मिलेगा फायदा
Home Remedies for Cloudy And Smelly Urine: पेशाब में झाग और बदबू आने पर अपनाएं ये घरेलू उपचार, मिलेगा फायदा।

Home Remedies for Cloudy And Smelly Urine: पेशाब में झाग और बदबू आना शरीर में कई बीमारियों का लक्षण हो सकता है। इस परेशानी को नजरअंदाज करने से आपको कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। पेशाब से झाग और बदबू कई बार किडनी से जुड़ी परेशानियों का लक्षण होता है। इसके अलावा यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या में भी आपको पेशाब के साथ झाग और बदबू आ सकता है। इसके अलावा ब्लैडर इन्फेक्शन, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, शरीर में पानी की कमी और वाजाइनल इन्फेक्शन के कारण भी आपको पेशाब में बदबू और झाग की परेशानी हो सकती है। पेशाब में झाग और बदबू आने पर इसे नजरअंदाज करना बहुत गंभीर हो सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेशाब में झाग और बदबू से छुटकारा पाने के उपाय।
पेशाब में बदबू और झाग आने के घरेलू उपचार- Cloudy And Smelly Urine Home Remedies in Hindi
पेशाब में झाग और बदबू की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये उपाय अपनाएं-
1. धनिया का पानी पिएं
धनिया का पानी पीने से आपको पेशाब से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। पेशाब में झाग और बदबू आने पर धनिया का पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से आपको यूटीआई की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। धनिया का पानी तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच साबुत धनिया एक कप पानी में अच्छी तरह उबालें। इसके बाद पानी को छानकर इसका सेवन करें। दिन में दो बार इसका सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
2. अदरक का पानी पिएं
अदरक का पानी पीने से भी आपको पेशाब में बदबू और झाग आने की समस्या में फायदा मिलता है। इसके लिए सबसे पहले आधा टुकड़ा अदरक लें और इसे एक कप पानी में अच्छी तरह से उबालें। अच्छी तरह से उबल जानें के बाद इसको गुनगुना कर चाय की तरह पिएं। इसका सेवन करने से आपको ब्लैडर इन्फेक्शन, पेशाब से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है।
3. ब्लूबेरी का जूस पिएं
पेशाब में झाग और बदबू आने पर आपको ब्लूबेरी का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, पेशाब से बदबू, ब्लैडर में इन्फेक्शन आदि होने पर ब्लूबेरी का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है। इस जूस में एंटी ऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। एक कप ब्लूबेरी का जूस दिन में दो बार पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
शरीर में पानी की कमी के कारण आपके यूरिन से बदबू आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अधिक से अधिक पानी पीकर इस समस्या का हल निकाल सके। अगर ऐसा करने से आपके पेशाब से बदबू नहीं जा रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
No responses yet