रनिंग करने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? जानें 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

रनिंग करने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? जानें 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

दौड़ने से सेहत पर कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन दौड़ने के बाद शरीर के किसी हिस्से में दर्द न हो इसलिए कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए।

दौड़ना या रनिंग करना शरीर को स्वस्थ और एक्टिव बनाए रखने का एक बेहतर तरीका है। रनिंग लोगों के लिए एक कंप्लीट एक्सरसाइज होती है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही स्टेमिना तेजी से बढ़ता है। मोटे लोगों के अलावा दुबले लोग भी रनिंग के फायदे ले सकते हैं। दौड़ने से फेफड़ों की एक्सरसाइज होती है और वह मजबूत बनते हैं। जिससे आप फेफड़ों के रोगों से सुरक्षित रहते हैं। रोजाना दौड़ना आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। लेकिन दौड़ने के बाद यदि आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो रहा है तो ऐसे में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। आगे जानते हैं कि आपको दौड़ने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

दौड़ने के बाद स्ट्रेचिंग व हल्की एक्सरसाइज क्यों आवश्यक होती हैं?

दौड़ने के बाद कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द होने लगता है। लेकिन स्ट्रेचिंग करने से जोड़ों की सक्रिया बनी रहती है। साथ ही शरीर का लचीलापन बेहतर होता है।

दौड़ने के तुरंत बाद अधिकतर लोग कहीं बैठ जाते हैं या रेस्ट करने लगते हैं। जबकि इस समय स्ट्रेचिंग करने से शरीर के पोस्चर बेहतर होते हैं। कई बार गलत पोस्चर की वजह से शरीर में अकड़न व अन्य तरह की समस्याएं हो जाती हैं। दौड़ने के बाद आपका शरीर गर्म होता है और आपकी मांसपेशियां भी लचीली हो जाती हैं। ऐसे में आपकी मांसपेशियां लचीली होती हैं, तो स्ट्रेच करने के लिए ये सबसे अच्छा समय माना जाता है।

दौड़ने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करें?

स्क्वाड स्ट्रेच (Squad Stretch)

इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को उठाते हुए एड़ी को कूल्हे पर लगाएं। इसके के लिए आप एक हाथ से एड़ी को सपोर्ट करें। इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरे पैर से करें। इसमें एक पैर के पोज को करीब 15 से 30 सेकेंड तक होल्ड करें।

काल्फ स्ट्रेच (Calf Stretch)

काल्फ स्ट्रैच, इसमें पिंडलियों का खिंचाव किया जाता है। इसे करने के लिए आप सीढ़ियों की ओर मुंह करें और एक पैर के पंजे को सीढ़ियों पर रखें। इसके बाद ऊपर उठने का प्रयास करें। इससे पिंडलियों का खिंचाव होता है। इस एक्सरसाइज को 30 से 40 सेकेंड करें। एक पैर से करने के बाद इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से दोहराएं।

लो लूंज स्ट्रेच (Low Lunge Stretch)

लो लूंज स्ट्रेच कमर से नीचे के हिस्से के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज होती है। इसमें एक पैर को पीछे की ओर ले जाएं, जबकि दूसरे पैर को घुटने की ओर से मोड़े। इस पोजीशन में करीब 30 से 40 सेकेंड तक शरीर को होल्ड करें। इसके बाद आप इस प्रक्रिया को दूसरे पैर से दोहराएं।

बटरफ्लाई स्ट्रेच (Butterfly Stretch)

इस एक्सरसाइज से जांघों के हिस्से की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसे करने के लिए आप सुखासन में बैठें और दोनों तलवों को आपस में मिला दें। इसके बाद हाथों से तलवों को पकड़े और जांघों को ऊपर व नीचे करें। इस एक्सरसाइज को आप एक मिनट तक कर सकते हैं। इससे कूल्हे व पीठ की कई परेशानियां ठीक होती हैं।

आर्म और एब्स स्ट्रेच (Arms and Abs Stretch)

आर्म और एब्स स्ट्रेच से पूरे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद हाथ को ऊपर की ओर उठाएं और दूसरे हाथ से पहले हाथ की कलाई को पकड़ते हुए सपोर्ट दें। अब जिस हाथ से सपोर्ट दिया है उसी ओर झुकें। ये एक्सरसाइज आप 30 सेकेंड के लिए कर सकते हैं। इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरे हाथ से दोहराएं।

दौड़ने के बाद स्टेचिंग करने से शरीर की मांसपेशियों में ऐंठन व दर्द होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही शरीर में होने वाले हल्के दर्द भी दूर हो जाते हैं और मांसपेशियां बेहतर रूप से कार्य करने लगती हैं।  

Categories:

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories