इस विटामिन की कमी से दिल और आंखों पर पड़ता है गहरा असर, इन चीजों से करें इसकी पूर्ति
Vitamin E Deficiency: शरीर में विटामिन ई की कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसकी पूर्ति?
विटामिन ई की कमी कैसे करें दूर?
Nutrition E Deficiency: शरीर के कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए विटामिन ई बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कई तरह के संक्रमण का खतरा रहता है। साथ ही मांसपेशियों की कमजोरी का भी कारण बनता है। इतना ही नहीं, शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण हार्ट हेल्थ और आंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करना बहुत ही जरूरी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 15 मिलीग्राम विटामिन ई की जरूर होती है। शरीर में विटामिन ई की पूर्ति के लिए आप अपने खाद्य पदार्थों में कई चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं विटामिन ई की पूर्ति के लिए कौन क्या खाएं?
बादाम
मुट्ठी भर बादाम का सेवन करने से शरीर में काफी हद तक विटामिन ई की पूर्ति करने में मदद कर सकता है। बादाम का सेवन भिगोकर या फिर भुनकर किया जा सकता है। इसके अलावा कई तरह के डिशेज के रूप में भी बादाम का सेवन कर सकते हैं।
ब्रोकली
यह विटामिन ई और प्रोटीन से भरपूर होता है। ब्रोकली डिटॉक्स फूड में से एक है, जिसकी मदद से कैंसर के खतरों को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। आप ब्रोकली का सेवन सूप या फिर किसी अन्य तरह की डिश के रूप में कर सकते हैं।
पालक
पालक में भी विटामिन की प्रचुरता होती है। यह कई तरह के विटामिन, खनिज, फाइबर और आयरन जैसे कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सिर्फ आधा कप कच्चा पालक आपके शरीर को लगभग 16% विटामिन ई प्रदान कर सकता है। आप पालक को कच्चा खा सकते हैं या सलाद के साथ भी खा सकते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो विटामिन ई से भरपूर आहार है। इसके अलावा इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट भरपूर रूप से होता है। दिनभर में सिर्फ एक एवोकाडो का सेवन करने से आप अपने शरीर में लगभग 20% विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं। ऐसे में दिन की शुरुआत एक एवोकाडो के साथ जरूर करें।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं। यह ब्रेकफास्ट के लिए काफी अच्छा विकल्प है। मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीज आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है।
No responses yet