Monsoon health suggestions: बारिश के मौसम में भूलकर भी करें ये five काम, गंभीर रूप से हो सकते हैं बीमार
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप अपना ख्याल नहीं रखेंगे और अपने लाइफस्टाइल में सुधार नहीं करेंगे तो आपको कैंसर जैसी खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
अक्सर कहा जाता है कि आप क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, यह सब आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि आपकी हर आदत का असर आपके शरीर पर पड़ता है, तो क्या आप विश्वास करेंगे? आप क्या खाते हैं, कैसे खाते हैं, क्या पहनते हैं, कहां रहते हैं और क्या करते हैं, ये सभी चीजें आपके स्वास्थ्य पर एक प्रभाव डालती हैं। अगर आपका लाइफस्टाइल सही है और आप अनजाने में कुछ गलत आदतों की चपेट में हैं तो ये आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना होगा। अगर आप अपनी बॉडी को पूरी तरह से फिट और हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। इस आर्टिकल में आप उन 5 कामों के बारे में जानेंगे जिनको मानसून के समय में करना काफी खतरनाक हो सकता है।
सड़क की चटपटी चाट को कहें बाय
अगर आपको चटपटी चाट का स्वाद लेने की आदत है, तो सावधान हो जाएं। मानसून के बरसाती मौसम में सड़कों पर चटपटी चाट खाना काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। खुले में मिलने वाली चाट और अन्य व्यंजनों का सेवन आपके शरीर और सेहत के लिए कतई ठीक नहीं है। दरअसल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खुले में मिलने वाले खाने में कई सारे बैक्टीरिया व खतरनाक तत्व हो सकते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने में सक्षम है। आपको बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड और जंक फूड के सेवन को बाय-बाय कह देना चाहिए।
चमड़े (लैदर) के जूते नहीं पहने
अगर आप बारिश के मौसम में लैदर के जूते पहनते हैं, तो इस आदत को तुरंत गुड बाय कह दें। दरअसल लैदर के जूते न सिर्फ बारिश में भीगने से खराब हो जाते हैं, बल्कि साथ ही ये आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बारिश के मौसम में ऐसे जूते पहनने चाहिए जो एयरी हों, अर्थात जिनमें हवा आसानी से क्रॉस हो सके। चमड़े के जूतों में न तो हवा पास होती है और न ही पानी निकल पाता है, जिस वजह से आपके जूतों में नमी बढ़ जाती है। इस ह्यूमिडिटी के कारण आपको फंगस इन्फेक्शन का भी सामना करना पड़ सकता है।
अधपका अंडा नहीं है सही
आम तौर पर अंडे का सेवन जहां आपको हष्टपुष्ट शरीर देता हैं, वहीं बरसात के मौसम में अंडा खतरनाक भी साबित हो सकता है।अंडा एक काफी शक्तिशाली और स्वादिष्ट फूड है जिसके सेवन से आप काफी एनर्जेटिक महसूस करते है। अंडा प्रोटीन का एक अद्भुत स्रोत है, लेकिन अगर आप गलती से भी बरसात के दौरान अधपका अंडा खाकर आप अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है।दरअसल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कच्चा या अधपके अंडे में ऐसे कीटाणु मौजूद होते हैं जो आपको बीमार कर सकते हैं। इसकी वजह से आपको अपच, पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अंडा अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए।
ठंडे पानी से न नहाएं
अक्सर गर्मी, उमस और चिपचिपाहट से बचाव के लिए लोग ठंडे पानी से नहाते हैं, लेकिन ये कभी कभी खतरनाक भी हो सकता है। अगर आप अपनी बॉडी में ताजगी और ऊर्जा चाहते हैं तो आपको ठंडे पानी से नहीं बल्कि गुनगुने पानी से शावर लेना चाहिए।
अदरक, लहसुन और हल्दी का करें सेवन
अगर आप अदरक, लहसुन और हल्दी का सेवन नहीं करते हैं तो अब सही समय है कि आप इन तीन जादुई इंग्रेडिएंट्स का सेवन शुरू कर दें। दरअसल ये तीनों ही ऐसी आयुर्वेदिक औषधियां हैं, जिनमे एंटी इंफ्लामेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से होने वाले रोगों को जड़ से खत्म कर देते हैं।
No responses yet