Understand that the liver has been damaged by these symptoms seen on the tongue do not make the mistake of ignoring it.

Can you tell if you have a healthy tongue? | Health News - The Indian  Express

जीभ पर दिखने वाले इन लक्षणों से समझ जाएं डैमेज हो चुका है लिवर, नजरअंदाज करने की न करें गलती

Liver disorder signs and symptoms on Tongue : लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। कुछ लक्षण जीभ पर भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं लिवर की बीमारी होने पर जीभ कैसी दिखती है?

Liver sickness signs and symptoms on Tongue : लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। यह मुख्य रूप से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह फैट को पनाने के लिए पित्ता को हमारे शरीर में बनाता है। इसका ही नहीं, लिवर की मदद से शरीर में ऊर्जा के लिए चीनी का भंडारण भी इसी के जरिए किया जाता है। ऐसे में अगर लिवर से जुड़ी समस्या होने लगे, तो कई तरह की परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है। लिवर में समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें खानपान और लाइफस्टाइल में खराबी होना शामिल है। लिवर की परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जिसमें कुछ लक्षण जीभ पर भी दिखते हैं। आज हम आपको इस लेख में आपको जीभ पर लिवर की परेशानियों के लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

लिवर की बीमारी में जीभ कैसी दिखती है?
लिवर की परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसमें भूख न लगना, पेट के ऊपरी हिस्से पर दर्द होना, खाना के बाद अपच जैसा महसूस करना शामिल है। वहीं, जीभ पर भी इसके कुछ लक्षण दिख सकते हैं, जो निम्न हैं-

जीभ का रंग पीला होना
लिवर की परेशानी होने पर जीभ का रंग काफी ज्यादा पीला नजर आता है। यह मुख्य रूप से पीलिया, फैटी लिवर जैसी स्थितियों में देखने को मिल सकता है। अगर आपको इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

जीभ पर परत जैसा दिखना
लिवर डिजीज जैसे- फैटी लिवर या फिर अन्य तरह की लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर आपके जीभ सफेद रंग की मोटी परत बनने लगती है। यह स्थिति काफी ज्यादा असहज महसूस करा सकता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क की जरूरत है।

जीभ के आसपास दानें
जीभ पर अगर बिना वजह छोटे-छोटे दाने हो रहे हैं, तो यह समझ जाएं कि आपका लिवर शरीर की विषाक्तता को ढंग से साफ नहीं कर पा रहा है। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करने से बचें। साथ ही अपना चेकअप कराएं। ताकि आपका इलाज जल्द से जल्द से शुरू हो सके।

जीभ फटने जैसा महसूस होना
लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर आपको जीभ में काफी ज्यादा ड्राई-ड्राई का महसूस होता है। कुछ गंभीर स्थितियों में जीभ पर दरारें जैसी दिखने लगती हैं। अगर आपको इस तरह का लक्षण दिख रहा है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। अगर इसमें किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपका समय पर इलाज शुरू किया जा सके।

Categories:

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories