हालांकि एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि उपरोक्त दोनों फोन नंबर या तो मिल नहीं रहे या फिर फोन काटा जा रहा है। नाराज परीक्षार्थियों का कहना है कि एग्जाम 8 अक्टूबर को होना है, और अभी तक उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला है। उन्हें अपने आने जाने की व्यवस्था भी करनी है।

करीब 5.99 लाख अभ्यर्थी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में बैठेंगे। एडमिट कार्ड से पहले पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान बीकानेर ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड की प्रवेश परीक्षा प्री डीएलएड 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी इस वर्ष भी पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर को सौंपी गई है।

यूं डाउनलोड करें एडमिट कार्ड  - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं। - यहां होम पेज पर दिख रहे  Pre D.El.Ed Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें। - एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी भर कर सबमिट करें। - स्क्रीन पर राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड एडमिट कार्ड दिखाई देगा। - इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

प्रमोटेड आर्टिकल्स प्रश्न पत्र चार भागों में बंटा होगा। कुल 200 मल्टीपल च्वॉइस टाइप प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंका का होगा। चार खंडों - मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, शिक्षण अभिक्षमता, भाषा योग्यता (अंग्रेजी, संस्कृत, हिन्दी) से 50 - 50 प्रश्न आएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।